रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों सुविधा को देखते साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन किया है। स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली एक्सप्रेस को गोरखपुर तक चलाया जाएगा।
यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से होकर गुजरेगी, जिससे मथुरा और आसपास के यात्रियों को यात्रा में सुगमता रहेगी। रेलवे प्रशासन ने 09157-09158 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन किया है।
यह गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से 17 मई और गोरखपुर से 18 मई को चलाई जाएगी। बांद्रा से गोरखपुर जाते समय और वापसी में गोरखपुर से बोरीवली जाते समय इस ट्रेन का मथुरा जंक्शन पर ठहराव किया गया है।




